ham se ulfat jataai jaati hai | हम से उल्फ़त जताई जाती है

  - Ehsan Danish

हम से उल्फ़त जताई जाती है
बे-क़रारी बढ़ाई जाती है

देख कर उन के लब पे ख़ंदा-ए-नूर
नींद सी ग़म को आई जाती है

ग़म-ए-उल्फ़त के कार-ख़ाने में
ज़िंदगी जगमगाई जाती है

उन की चश्म-ए-करम पे नाज़ न कर
यूँँ भी हस्ती मिटाई जाती है

बज़्म में देख रंग-ए-आमद-ए-दोस्त
रौशनी थरथराई जाती है

देख ऐ दिल वो उठ रही है नक़ाब
अब नज़र आज़माई जाती है

उन के जाते ही क्या हुआ दिल को
शम्अ' सी झिलमिलाई जाती है

तेरी हर एक बात में 'एहसान'
इक न इक बात पाई जाती है

  - Ehsan Danish

Naqab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ehsan Danish

As you were reading Shayari by Ehsan Danish

Similar Writers

our suggestion based on Ehsan Danish

Similar Moods

As you were reading Naqab Shayari Shayari