बेतरतीब ज़िन्दगी है आजकल

थोड़ी उलझी हुई है आजकल

वो लड़की दिल में रहती थी,
वो ही अजनबी है आजकल

मेरा ग़म तो मेरे साथ है फिर
ये किस की कमी है आजकल

मुस्कराहट नहीं,मेरी आँखें देखो
इन
में काफी नमी है आजकल

कब तक साथ चाहिए था 'ओम'
इश्क़ तो मौसमी है आजकल।

— Om Shukla

More by Om Shukla

Other ghazal from the same pen

See all from Om Shukla →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling