sajan mujh par bahut na-mehrabaan hai | सजन मुझ पर बहुत ना-मेहरबाँ है

  - Faez Dehlvi

सजन मुझ पर बहुत ना-मेहरबाँ है
कहाँ वो आशिक़ाँ का क़दर-दाँ है

कहूँ अहवाल दिल का उस को क्यूँँकर
बहुत नाज़ुक-मिज़ाज ओ बद-ज़बाँ है

मिरा दिल बंद है उस नाज़नीं पर
'अजब उस ख़ुश-लिक़ा में एक आँ है

भवाँ शमशीर हैं ओ ज़ुल्फ़ फाँसी
हर इक पलक उस की मानिंद-ए-सिनाँ है

ख़ुदा उस को रक्खे दुनिया में महफ़ूज़
निहाल-ए-आरज़ू आराम-ए-जाँ है

चंद्र बे-वक़र है उस बद्र आगे
सफ़ा उस मुख की हर इक पर अयाँ है

समझता है तिरे अशआर 'फ़ाएज़'
ख़ुदा के फ़ज़्ल सूँ वो नुक्ता-दाँ है

  - Faez Dehlvi

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Faez Dehlvi

As you were reading Shayari by Faez Dehlvi

Similar Writers

our suggestion based on Faez Dehlvi

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari