मांझी अगरचे याद है तो जानिए के दिन गए

जब आज मुस्तक़बिल लगे तो पूछिए के दिन गए?

सब से मिले मिलते रहे, सबने कहा हम यार हैं
तुम ने कहा उस्ताद है, तब हाशिए के दिन गए

जो शा'इरी के नाम पर चीखा किए सारी उमर
वो जा चुके हैं, आप धीरे बोलिए, के दिन गए

तुम को जुनूँ के नाम पर लाया गया है जंग में
तुम को सुकूँ दरकार है तो रोईए के दिन गए

ये छह पहर का काम है कुछ दो पहर आराम है
ये इश्क़ सब से न हो सका सब रो दिए के दिन गए

अब जाहिलों से इश्क़ की, कर ली ख़ता तो ये करें
अब सर धुनें, अब रोइये, सर फोड़िए, के दिन गए

जब नौकरी तक आ चुके, कितना बुरा सौदा किया
अब जी बजाते आइए, ये बोलिए के दिन गए

तुम ने किए जो इश्क़ में वादे सभी पूरे किए
अब राब्ता बेकार है ये जानिए के दिन गए

पहले पहल लगता था ये के काफ़िया क्या ख़ूब है
जब ख़ुद ग़ज़ल हम हो गए हर काफ़िये के दिन गए

हम आप के बीमार थे हर बात पर तैयार थे
कुछ था वहम भी इश्क़ का, अब छोड़िए के दिन गए

इतना जुनूँ था जिस्म में दुनिया जला सकते थे हम
सब कुछ ख़ुदा का शुक्र है, और किसलिए के दिन गए

गर इश्क़ तुम को लग रहा था क़ैद फिर तो जाइए
अब छत गई सर से सनम पर खोलिए के दिन गए

हम आफ़तों में मुब्तला काफ़िर भी हम, हम ही ख़ुदा
करने को बाक़ी है बहुत, मत सोचिए के दिन गए

— Gagan Bajad 'Aafat'

More by Gagan Bajad 'Aafat'

Other ghazal from the same pen

See all from Gagan Bajad 'Aafat' →

Dosti Shayari Collection

Shers of dosti shayari collection.

All Dosti Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling