मेरे दिल से दिल लगाओ तो कहूँ
प्यार दिल में भर के लाओ तो कहूँ
सब हक़ीक़त मैं बताऊँगा तुम्हें
सच अगर तुम झेल पाओ तो कहूँ
तुम से दिल की बात कहनी है मुझे
तुम अगर बाहों में आओ तो कहूँ
बात वहशत की छुपा लेते हैं सब
बात शोहरत की छुपाओ तो कहूँ
जो दिखाया था कभी सपना मुझे
मेरे वो सपने सजाओ तो कहूँ
दिल से दिल तो सब लगाते हैं यहाँ
ज़ख़्म से तुम दिल लगाओ तो कहूँ
— Harshwardhan Aurangabadi















