यहाँ पर वो कितना अकेला हुआ है

किसी हाथ का जो खिलौना हुआ है

जिसे आप दिल में बसाए हुए हो
वो दिल से किसी के निकाला हुआ है

कि बचपन से लड़के के नख़रे उठाए
जवानी में लड़का नकारा हुआ है

गुलाबों को देकर हँसाता रहा मैं
अब उस का ही कमरा बग़ीचा हुआ है

जिसे प्यार के ख़त की ख़ातिर थे लाए
वही अब शगुन का लिफ़ाफ़ा हुआ है

— Manas Ank

More by Manas Ank

Other ghazal from the same pen

See all from Manas Ank →

Jawani Shayari

Shers of jawani.

All Jawani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling