हमारे साथ भी धोखा हुआ है

मगर ये कौन-सा पहला हुआ है

करेंगी इश्क़ हम से आप लेकिन
हमारा दिल बहुत टूटा हुआ है

उठा के रख लिया है आपने जो
वो सिक्का तो मिरा फेंका हुआ है

मुझे जिस दाँव पे तुम ने लगाया
मिरा ये दाँव तो खेला हुआ है

कोई कीचड़ में पत्थर धँस गया हो
कुछ ऐसे दुख मिरा बैठा हुआ है

जो लड़का धागे बुनता रस्सियों के
वो लड़का रस्सी से लटका हुआ है

तेरे ही लम्स का जादू है लगता
तेरा बीमार अब अच्छा हुआ है

— Manas Ank

More by Manas Ank

Other ghazal from the same pen

See all from Manas Ank →

Udasi Shayari

Shers of udasi.

All Udasi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling