shab tha naalaan aziz koi tha | शब था नालाँ अज़ीज़ कोई था

  - Meer Taqi Meer

शब था नालाँ अज़ीज़ कोई था
मुर्ग़-ए-ख़ुश-ख़्वाँ अज़ीज़ कोई था

थी तुम्हारे सितम की ताब उस तक
सब्र जो याँ अज़ीज़ कोई था

शब को उस का ख़याल था दिल में
घर में मेहमाँ अज़ीज़ कोई था

चाह बेजा न थी ज़ुलेख़ा की
माह-ए-कनआँ अज़ीज़ कोई था

अब तो उस की गली में ख़ार है लेक
'मीर' बे-जाँ अज़ीज़ कोई था

  - Meer Taqi Meer

Kanta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Kanta Shayari Shayari