दिल लगा कर लग गया उन को भी तन्हा बैठना

बारे अपनी बेकसी की हम ने पाई दाद याँ

हैं ज़वाल-आमादा अज्ज़ा आफ़रीनश के तमाम
महर-ए-गर्दूं है चराग़-ए-रहगुज़ार-ए-बाद याँ

है तरह्हुम-आफ़रीं आराइश-ए-बे-दाद याँ
अश्क-ए-चश्म-ए-दाम है हर दाना-ए-सय्याद याँ

है गुदाज़-ए-मोम अंदाज़-ए-चकीदन-हा-ए-ख़ूँ
नीश-ए-ज़ंबूर-ए-असल है नश्तर-ए-फ़स्साद याँ

ना-गवारा है हमें एहसान-ए-साहब-दाैलताँ
है ज़र-ए-गुल भी नज़र में जौहर-ए-फ़ौलाद याँ

जुम्बिश-ए-दिल से हुए हैं उक़्दा-हा-ए-कार वा
कम-तरीं मज़दूर-ए-संगीं-दस्त है फ़रहाद याँ

क़तरा-हा-ए-ख़ून-ए-बिस्मिल ज़ेब-ए-दामाँ हैं 'असद'
है तमाशा करदनी गुल-चीनी-ए-जल्लाद याँ

— Mirza Ghalib

More by Mirza Ghalib

Other ghazal from the same pen

See all from Mirza Ghalib →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling