ग़म खाने में बूदा दिल-ए-नाकाम बहुत है

ये रंज कि कम है मय-ए-गुलफ़ाम बहुत है

कहते हुए साक़ी से हया आती है वर्ना
है यूँ कि मुझे दुर्द-ए-तह-ए-जाम बहुत है

ने तीर कमाँ में है न सय्याद कमीं में
गोशे में क़फ़स के मुझे आराम बहुत है

क्या ज़ोहद को मानूँ कि न हो गरचे रियाई
पादाश-ए-अमल की तमा-ए-ख़ाम बहुत है

हैं अहल-ए-ख़िरद किस रविश-ए-ख़ास पे नाज़ाँ
पाबस्तगी-ए-रस्म-ओ-राह-ए-आम बहुत है

ज़मज़म ही पे छोड़ो मुझे क्या तौफ़-ए-हरम से
आलूदा-ब-मय जामा-ए-एहराम बहुत है

है क़हर गर अब भी न बने बात कि उन को
इनकार नहीं और मुझे इबराम बहुत है

ख़ूँ हो के जिगर आँख से टपका नहीं ऐ मर्ग
रहने दे मुझे याँ कि अभी काम बहुत है

होगा कोई ऐसा भी कि 'ग़ालिब' को न जाने
शाइ'र तो वो अच्छा है प बदनाम बहुत है

— Mirza Ghalib

More by Mirza Ghalib

Other ghazal from the same pen

See all from Mirza Ghalib →

Naqab Shayari

Shers of naqab.

All Naqab Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling