baaton men ayyaari rakh | बातों में अय्यारी रख

  - Manmauji

बातों में अय्यारी रख
ख़ुद को कारोबारी रख

मतलब की इस दुनिया में
तू भी दुनिया दारी रख
'इश्क़ सुख़न रोजी रोटी
सब कुछ बारी बारी रख

माथा देख लगा टीके
थोड़ी सी मक्कारी रख

चुभ जाता है सीधा सच
कुछ लहजा दरबारी रख

दिल दिमाग़ फ़्री रख मौजी
काँधे ज़िम्मेदारी रख

  - Manmauji

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari