सभी के हिस्से में बेबसी नहीं आती

दर्द की बातों पर अब हँसी नहीं आती

क़यामत क़यामत से जुदा होती है
मौत सभी को एक सी नहीं आती

क्यूँ लोग हँसते हँसते रो देते हैं
क्यूँ रोते रोते किसी को हँसी नहीं आती

हम ज़िन्दगी को खुशगवार समझते हैं
हम को मगर ख़ुद पर हँसी नहीं आती

सहज ही रो देते हैं किसी को रोता देख कर
हँसता देख कर मगर हँसी नहीं आती

— Murli Dhakad

More by Murli Dhakad

Other ghazal from the same pen

See all from Murli Dhakad →

Death Shayari

Shers of death.

All Death Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling