सुराही का भरम खुलता न मेरी तिश्नगी होती
ज़रा तुम ने निगाह-ए-नाज़ को तकलीफ़ दी होती
मक़ाम-ए-आशिक़ी दुनिया ने समझा ही नहीं वर्ना
जहाँ तक तेरा ग़म होता वहीं तक ज़िंदगी होती
तुम्हारी आरज़ू क्यूँँ दिल के वीराने में आ पहुँची
बहारों में पली होती सितारों में रही होती
ज़माने की शिकायत क्या ज़माना किस की सुनता है
मगर तुम ने तो आवाज़-ए-जुनूँ पहचान ली होती
ये सब रंगीनियाँ ख़ून-ए-तमन्ना से इबारत हैं
शिकस्त-ए-दिल न होती तो शिकस्त-ए-ज़िंदगी होती
रज़ा-ए-दोस्त 'क़ाबिल' मेरा मेयार-ए-मोहब्बत है
उन्हें भी भूल सकता था अगर उन की ख़ुशी होती
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Qabil Ajmeri
our suggestion based on Qabil Ajmeri
As you were reading Dua Shayari Shayari