हैं अपनी कही, अनकही से परेशाँ

सुख़न-वर हैं ख़ुद शा'इरी से परेशाँ

चराग़ाँ से पहले ज़रा सोचना था
है सच में कोई तीरगी से परेशाँ?

नमक घोलते-घोलते थक गया है
समुंदर है ज़िद्दी नदी से परेशाँ

लगाएँ भी आख़िर ये इल्ज़ाम किसपर?
किसी के सबब हैं, किसी से परेशाँ

तुम अपने ही अपने में जिस तौर गुम हो
कहीं हो न जाना ख़ुदी से परेशाँ

— Rohan Kaushik

More by Rohan Kaushik

Other ghazal from the same pen

See all from Rohan Kaushik →

Mahatma Gandhi Shayari Collection

Shers of mahatma gandhi shayari collection.

All Mahatma Gandhi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling