देखो ये जो हालत है मेरी

बस वो लड़की आफ़त है मेरी

दुनिया उस को जो भी बोले पर
अब वो आफ़त आदत है मेरी

रोज़ नहीं लड़ सकता उस से मैं
वो इकलौती चाहत है मेरी

उस की एक हँसी में जादू है
उस की आँखें राहत है मेरी

याद नहीं है उस को कुछ भी अब
सब बेकार इबादत है मेरी

— Shantanu Sharma

More by Shantanu Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Shantanu Sharma →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling