वो जो मुझ को भा रहा है कौन है वो
ख़्वाबों में जो आ रहा है कौन है वो
शक्ल उस की मेज़ पर गढ़ने लगा हूँ
दिल को जो तड़पा रहा है कौन है वो
जिस की ख़ातिर बदला है तू मैं ही तो हूँ
मुझ को जो बहला रहा है कौन है वो
क्या करेगा शांतनु इस दुनिया का अब
जिस को पर अपना रहा है कौन है वो
— Shantanu Sharma















