कितनी मुश्किल दास्ताँ है ज़िन्दगी

ख़्वाब का इक आसमाँ है ज़िन्दगी

सच पे नंबर कम मिले है हर दफ़ा
क्या अजब का इम्तिहाँ है ज़िन्दगी

रूह तेरी बस किराएदार है
बोल मत ख़ुद का मकाँ है ज़िन्दगी

नफ़रतें हैं और दुख हैं बस यहाँ
अब बताओ तुम कहाँ है ज़िन्दगी

मान लो तो खेल ही है वरना फिर
मुश्किलों का कारवाँ है ज़िन्दगी

— Shivam Rathore

More by Shivam Rathore

Other ghazal from the same pen

See all from Shivam Rathore →

Fantasy Shayari

Shers of fantasy.

All Fantasy Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling