kar na de phir se kahii mujhko deewana teraa | कर न दे फिर से कहीं मुझको दिवाना तेरा

  - Shivang Tiwari

कर न दे फिर से कहीं मुझको दिवाना तेरा
यूँँ न हर दुख पे दिखा मय-कदे शाना तेरा

मेरा दिल क्या है, मेरे जिस्म का कोना-कोना
कब से तैयार है बनने को निशाना तेरा

मुझको हर बार मेरे अपने दग़ा देते हैं
मुझको मालूम है अंजाम-ए-बहाना तेरा

ज़िन्दा होता हूँ मैं जैसे ही तेरे आने से
मार देता है मुझे फिर चले जाना तेरा

हर घड़ी मौत की जानिब ही ले के जाएगा
रस्ता कितना भी हो ऐ ज़ीस्त सुहाना तेरा

  - Shivang Tiwari

Aashiq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Aashiq Shayari Shayari