Shiv
Shiv
Ghazal

हम ज़माने याद कर के रो रहे थे

उस के शाने याद कर के रो रहे थे

चुप कराने कोई आएगा हमें अब
इस बहाने याद कर के रो रहे थे

भूल बैठे थे अगर सब यार को तो
दिन पुराने याद कर के रो रहे थे

मर गए भूखे सभी कुल्फ़त में बच्चे
बाप दाने याद कर के रो रहे थे

दोष है 'शिव' इस कदर रोते नहीं हैं
सो सिराने याद कर के रो रहे थे

— Shiv

More by Shiv

Other ghazal from the same pen

See all from Shiv →

Dosti Shayari Collection

Shers of dosti shayari collection.

All Dosti Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling