vo yakeenan badal gaii hogii | वो यकीनन बदल गई होगी

  - Haider Khan

वो यकीनन बदल गई होगी
अपने वादों से टल गई होगी

उसने चेहरे पे जब किया पर्दा
चांदनी रात ढल गई होगी

एक आवाज़ बस मेरी सुन कर
वो कली फिर मचल गई होगी

लोग महफ़िल में लाख़ हों उसकी
पर कमी मेरी ख़ल गई होगी

मोम जैसी थी अपनी ख्वाहिश भी
धूप पड़ते ही गल गई होगी

  - Haider Khan

Naqab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Haider Khan

As you were reading Shayari by Haider Khan

Similar Writers

our suggestion based on Haider Khan

Similar Moods

As you were reading Naqab Shayari Shayari