ऐसे वैसे कब क्यूँ कैसे
सारी बातें बेजा जैसे
उम्र कटेगी उन की कैसे
पास नहीं हैं जिन के पैसे
वो जो ठहरें ऐसे वैसे
रह लेते हैं जाने कैसे
भूखा बच्चा चंदा देखे
वो हो कोई रोटी जैसे
दिन वो ही शायद अच्छे थे
रह लेते थे जैसे तैसे
फ़िक्र करें क्यूँ सलमा बोलो
जी लेंगे हम चाहे जैसे
— Salma Malik















