ज़िंदगी है अजल तो तू भी नहीं

सोचता हूँ अटल तो तू भी नहीं

तेरे होते भी सब ख़राब ही था
और फिर आज-कल तो तू भी नहीं

ऐ शगूफ़ों में रंग भरते शख़्स
इस उदासी का हल तो तू भी नहीं

जो तिरी जुस्तुजू में छोड़ दिया
उस का नेमुल-बदल तो तू भी नहीं

मुझ को ये जान कर उदासी हुई
कुछ मसाइल का हल तो तू भी नहीं

मैं भी 'ज़ोरेज़' कोई ज़मज़म हूँ
और फिर गंगा-जल तो तू भी नहीं

— Usama Zoraiz

More by Usama Zoraiz

Other ghazal from the same pen

See all from Usama Zoraiz →

Diversity Shayari Collection

Shers of diversity shayari collection.

All Diversity Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling