सेवइयाँ खाने का

मन करता है
कब हारे में रखी
हांडी उतरेगी
कब माँ सवइयाँ परोसेगी
कब से
थाली लिए खड़ी हूँ
पहले धुआँ गहरा था
आँखों में चुभता था
खारा था बहुत
अब हल्का है
झीना है
ख़ुशबू आती है धुएँ से
गुर गुर की आवाज़ें
आने लगी है माँ
हांडी उतार लो सवइयाँ पक गई हैं

— Varsha Gorchhia

More by Varsha Gorchhia

Other nazm from the same pen

See all from Varsha Gorchhia →

Pollution Shayari

Shers of pollution.

All Pollution Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling