बा-वफ़ा या बे-वफ़ाई की कहानीइश्क़ में तुम दो मुझे कोई निशानीआलमारी में पुराने ख़त मिले कलहैं नज़र के सामने यादें पुरानीखेल ये जोखिम भरा है आशिक़ी कापड़ भी सकती है यहाँ पर जाँ गवानीप्यास आँखों की बुझाने को कहा थाउस के बदले दे गए आँखों में पानी— Vedic Dwivedi