हम ग़लत को अगर सही कहते

तुम ने जो कह दिया वही कहते

साथ थी ग़म में वो ख़ुशी में भी
है ये बेहतर उसे घड़ी कहते

जल गया दूध जो कड़ाही में
गांव में इस को खुर्चुनी कहते

नाम पर दंगे मेरे ना होते
आप भी मुझ को आदमी कहते

लौट कर सालों बा'द घर आया
मां न हों लोग अजनबी कहते

— Vedic Dwivedi

More by Vedic Dwivedi

Other ghazal from the same pen

See all from Vedic Dwivedi →

Paani Shayari

Shers of paani.

All Paani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling