इश्क़ की राहों में गुज़र के देखते हैं

इक दफ़ा हम उनपे मर के देखते हैं

मैं बुरा हूँ और दुनिया कितनी अच्छी
ये भी तो अब हम सुधर के देखते हैं

देखा था हमनें दफ़ा इक आँख भर के
तब से उन्हें आँख भर के देखते हैं

वो बिछाती है मेरे रस्तों में पलकें
अपने रस्तों में गुज़र के देखतें हैं

— Vivek Chaturvedi

More by Vivek Chaturvedi

Other ghazal from the same pen

See all from Vivek Chaturvedi →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling