Daud Naseeb

Daud Naseeb

@daud-naseeb

Daud Naseeb shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Daud Naseeb's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

10

Likes

1

Shayari
Audios
  • Ghazal
वो थे अपने तो हर इक दौर था हो कर अपना
अब न तक़दीर न क़िस्मत न मुक़द्दर अपना

मै-कदा अपना है मय अपनी है साग़र अपना
ये अलग बात कि हक़ है न किसी पर अपना

कभी गिर्दाब था मौज अपनी थी गौहर अपना
अब नदी अपनी न दरिया न समुंदर अपना

बोरिया रहता सलामत न तो बिस्तर अपना
वो तो ये कहिए कि तकिया था ख़ुदा पर अपना

न सुकूँ भीड़ में दिल को न अकेले में क़रार
क्या ख़बर चाहता क्या है दिल-ए-मुज़्तर अपना

क्यूँ तड़प उठते न लोगों के तड़प उठने पर
वक़्त के दिल की तरह दिल नहीं पत्थर अपना

आप का हुस्न सलामत है ख़ुद आईना ख़राब
आप शर्मिंदा न हों देख के मंज़र अपना

वक़्त करता रहा तदबीर बराबर अपनी
काम करती रही तक़दीर बराबर अपना

सुर्ख़-रू क्यूँ न गुलिस्ताँ नज़र आएगा 'नसीब'
जज़्ब है ख़ून हर इक फूल के अंदर अपना
Read Full
Daud Naseeb
Daud Naseeb