जब चला मौसम हमारे साथ में
आ गया आलम हमारे साथ में
जाम सिगरेट हिज्र ख़ल्वत और ग़म
है यही मरहम हमारे साथ में
इश्क़ में धोखा उसे ऐसा मिला
मर गया आदम हमारे साथ में
पास रहता है मेरे हर दम तिरी
याद का एल्बम हमारे साथ में
एक कुर्सी और ले आओ ज़रा
आ गया है ग़म हमारे साथ में
एक तू जब तक रहा ऐसा लगा
है कोई संगम हमारे साथ में
— Yashvardhan Mishra 'Hind'















