कितने प्यारे हैं ये सुहाने ख़त

पढ़ रहा हूँ तिरे पुराने ख़त

ख़त के लफ्ज़ों में है तिरी ख़ुशबू
चूमता रहता हूँ सुहाने ख़त

नींद भी फिर सुहानी आती है
जब भी पढ़ता हूँ मैं पुराने ख़त

मैं भुलाना तो चाहता हूँ तुझे
पर नहीं देते हैं भुलाने ख़त
इश्क़ रुस्वा न होने दूँगा मैं
ये किसी को नहीं दिखाने ख़त

याद उस की ज़फर सताती है
देखता जब भी हूँ पुराने ख़त

— Zafar Siddqui

More by Zafar Siddqui

Other ghazal from the same pen

See all from Zafar Siddqui →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling