जा सकता है सर आप रहने दीजिए

मरने का है डर आप रहने दीजिए

रस्मे- वफ़ा सुन कर ज़बाँ से आप की
अच्छा लगा पर आप रहने दीजिए

जाना कहाँ था और आए हैं कहाँ
ऐ मेरे रहबर आप रहने दीजिए

बेहतर है हालत ग़ैर से पूछें मिरी
उस से भी बेहतर आप रहने दीजिए

जो चाक सीने पर है वो सिल दीजिए
दामन रफ़ूगर आप रहने दीजिए

— Farrukh Nadeem

More by Farrukh Nadeem

Other ghazal from the same pen

See all from Farrukh Nadeem →

Berozgari Shayari Collection

Shers of berozgari shayari collection.

All Berozgari Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling