सर्द मौसम है निगाहों में नमी है

अश्क मेरे कह रहे तेरी कमी है

महफ़िल-ए-'इशरत सजी है ख़ूब बाहर
ज़र्द-रू है दिल-जिगर अंदर ग़मी है

इक इशारा मार डाले या बचा दे
हाथ उस के जान अब मेरी थमी है
इश्क़ खो कर सादनी पर्वत बनी है
पूछ मत क्यूँ बर्फ़ की चादर जमी है

कौन पूछे हाल दिल का तब चमन से
हर कली जब अपने-अपने में रमी है

— Janib Vishal

More by Janib Vishal

Other ghazal from the same pen

See all from Janib Vishal →

Beautiful Kashmir Shayari

Shers of beautiful kashmir.

All Beautiful Kashmir Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling