वक़्त अपना हम यूँँ ज़ाया' कर रहे हैं

आप ही अपना सफ़ाया कर रहे हैं

ऐब जो सब से छुपाना चाहिए था
ऐब वो हम ख़ुद दिखाया कर रहे हैं

वो वहाँ चादर को ता'ने सो रहा है
हम यहाँ अपना पराया कर रहे हैं

देखना वो गुलमुहर जो घर में हैं दो
फल नहीं देते तो साया कर रहे हैं

— Mukesh Guniwal "MAhir"

More by Mukesh Guniwal "MAhir"

Other ghazal from the same pen

See all from Mukesh Guniwal "MAhir" →

Nigaah Shayari

Shers of nigaah.

All Nigaah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling