रहनुमा है जो रूठ कर आए

ढूँढ़ते उन को दर-ब-दर आए

आज सजदे में ये दुआ माँगी
याद भी उन की उम्र-भर आए

मौत के अब गले लगेंगे हम
लौट कर फिर न वो अगर आए

लगता शायद है आख़िरी दिन ये
घर को मेरे है चारा-गर आए

है गुज़ारिश ख़ुदा से ये मेरी
रूठ कर ही मगर वो घर आए

— Ritika reet

More by Ritika reet

Other ghazal from the same pen

See all from Ritika reet →

Qabr Shayari

Shers of qabr.

All Qabr Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling