रूह गर उस दर से प्यासी जाएगी

हर दुआ फिर बद-दुआ सी जाएगी

मैं बरहना फिर रहा हूँ जीते जी
मेरे मरने पर क़बा सी जाएगी

मैं ने ख़ुशियों को बुलाना है मगर
मेरे घर से कब उदासी जाएगी
इश्क़ में इक बार मरना कुफ़्र है
जान हर इक दिन ज़रा सी जाएगी

— Salman Yusuf

More by Salman Yusuf

Other ghazal from the same pen

See all from Salman Yusuf →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling