चाहूँ मैं तो भी नहीं टलती बला इक

इस तरह से मुझ में है उलझी बला इक

चाहती है जब मसल देती है मुझ को
मेरे अंदर सदियों से पलती बला इक

शाम ढ़लते ही निकल आता हूँ पीने
यूँ है मुझ में फूलती-फलती बला इक

चलते-चलते लड़खड़ा जाता हूँ अक्सर
जब मचलती है मिरी प्यासी बला इक

— Shams Amiruddin

More by Shams Amiruddin

Other ghazal from the same pen

See all from Shams Amiruddin →

Shaam Shayari

Shers of shaam.

All Shaam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling