शब से ये ग़म सता रहा है मुझे

ख़ुद का साया ही खा रहा है मुझे

इस लिए दिल नहीं लगा है मेरा
यार मरना सिखा रहा है मुझे

दास्ताँ क्या थी क़ैस की लैला
ख़ुद ये सहरा बता रहा है मुझे

ज़ख़्म दिल के बता रहा है कटे
वो ग़ज़ल क्यूँ सुना रहा है मुझे

झूठ ने सच छिपा लिया पीछे
झूठ का सच सुना रहा है मुझे

एक ग़म आ बसा है फिर से वहीं
हाँ वही ग़म तो खा रहा है मुझे

मौत के इंतिज़ार में ज़िंदा
बुझता दीया जला रहा है मुझे

— Shivansh Singhaniya

More by Shivansh Singhaniya

Other ghazal from the same pen

See all from Shivansh Singhaniya →

Bhai Shayari Collection

Shers of bhai shayari collection.

All Bhai Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling