थकीं आँखों को कुछ पल के लिए आराम दे देना

ख़ता होगी वो तेरी पर मुझे इल्ज़ाम दे देना

मिरी नज़रों ने देखा जब उसे इक ख़्वाब सा जागा
लिखा है ख़त में मैं ने कुछ उसे पैग़ाम दे देना

तुम्हारे शहर के तारों की कुछ बातें अलग सी हैं
उजाली रात का उन को बड़ा ईनाम दे देना

अगर फ़ुर्सत मिले मेरी ये तहरीरों को पढ़ लेना
हँसी झलके जो पढ़ के तो इन्हें इक नाम दे देना

— Shivangi Shivi

More by Shivangi Shivi

Other ghazal from the same pen

See all from Shivangi Shivi →

Partition Shayari

Shers of partition.

All Partition Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling