हाँ उस को पाना मुश्किल हो सकता है
लेकिन ये सपना कामिल हो सकता है
जिस रस्ते पे मंज़िल को निकला है तू
वो रस्ता तेरी मंज़िल हो सकता है
हासिल है ना जो अच्छे-अच्छों को भी
वो लड़का तुझ को हासिल हो सकता है
सब से तन्हा लड़ने वाला आदम भी
बच्चों के आगे बुज़दिल हो सकता है
उस लड़की से मिलने का सोचा है अब
मुझ पे दो कॉफ़ी का बिल हो सकता है
— Sumer Soni















