khud ko tu khud hi tang mat karna | ख़ुद को तू ख़ुद ही तंग मत करना

  - Aatish Indori

ख़ुद को तू ख़ुद ही तंग मत करना
बद-ख़यालों से जंग मत करना

धन बढ़ाने का देता हूँ मंतर
कभी भी हाथ तंग मत करना

तुम बड़प्पन में घर गँवा बैठे
कहा किसने था जंग मत करना

घर में रह लो मगर निवेदन है
बाद में हमको तंग मत करना

सिर्फ़ रोटी चुराई है साहब
इसलिए अंग-भंग मत करना

नाम लेकर उतार दी फिर से
रंग में फिर से भंग मत करना

बाद मुद्दत मैं मुस्कुराया हूँ
एक दो दिन तो तंग मत करना

मिलना-जुलना ही बंद हो जाए
रास्ता इतना तंग मत करना

  - Aatish Indori

Muflisi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Muflisi Shayari Shayari