जिस की जैसी मेहनत होगी
उस की वैसी क़िस्मत होगी
हम दोनों गर साथ रहे तो
इस दुनिया को दिक़्क़त होगी
मौक़ा देकर देखोगे तो
सब से आगे औरत होगी
सब को इज़्ज़त देने से ही
पास तुम्हारे इज़्ज़त होगी
साफ़ रखो इस दिल को 'अक्षर'
जब जा कर ही बरकत होगी
— Adarsh Akshar















