AKASH
AKASH
Ghazal

अगर तुझ पे हमारा दिल नहीं आता

हमारी ज़िन्दगी में थ्रिल नहीं आता

मुझे तो जान देनी पड़ रही है अब
सुना था आशिक़ी का बिल नहीं आता

कि इक अफ़वाह सुन ख़ुश हो गए बच्चे
कि पेपर इश्क़ का मुश्क़िल नहीं आता

कहीं हम डूब जाते उस समुंदर में
भला होता कभी साहिल नहीं आता

बटन तू खोलती थी शर्ट के तिल तिल
तुझे ये याद भी तिल तिल नहीं आता

— AKASH

More by AKASH

Other ghazal from the same pen

See all from AKASH →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling