AKASH
AKASH
Ghazal

देख कर मंज़र कई आँसू निकल आए

दोपहर की धूप में जुगनू निकल आए

वो दबाना चाहते हैं एक दो मौज़ू
चाहते हम हैं सभी मौज़ू निकल आए

याद लिखते वक़्त उस की एक दिन आई
फिर हुआ यूँ आँख से आँसू निकल आए

वो सुलाना तो बहाना था फ़क़त उस का
हम इधर सोए उधर बाज़ू निकल आए

आदमी को इक बताया था ख़ुदा उस ने
उस ख़बर के और ही पहलू निकल आए

कोशिशें ये रंग तेरी जल्द ले आए
काश सूखे फूल से ख़ुशबू निकल आए

— AKASH

More by AKASH

Other ghazal from the same pen

See all from AKASH →

Khushboo Shayari

Shers of khushboo.

All Khushboo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling