AKASH
AKASH
Ghazal

नाम तेरा गुन-गुनाता जा रहा हूँ

तीरगी को मैं मिटाता जा रहा हूँ

लुत्फ़ आता है उदासी में मुझे अब
हर ख़ुशी में ग़म मिलाता जा रहा हूँ

छोड़ने आया नहीं है कोई मुझ को
हाथ मैं किस को हिलाता जा रहा हूँ

बज रहे हैं रात के दो मैं मुसलसल
गीत नुसरत के बजाता जा रहा हूँ

— AKASH

More by AKASH

Other ghazal from the same pen

See all from AKASH →

Udas Shayari

Shers of udas.

All Udas Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling