0

गुत्थी न सुलझ पाई गो सुलझाई बहुत है  - Akhilesh Tiwari

गुत्थी न सुलझ पाई गो सुलझाई बहुत है
जो ख़ूब लुटाई थी वो शय पाई बहुत है

फिसलन ये किनारों प ये ठहराव नदी का
सब साफ़ इशारे हैं कि गहराई बहुत है

डरता हूँ कहीं ख़ुद से न हो जाए मुलाक़ात
इस दिल की गुज़रगाह में तन्हाई बहुत है

पर्बत सी हक़ीक़त भी दलीलों में पड़े कम
बे-पर की उड़ाना हो तो बस राई बहुत है

क्या देख के लौटे हैं मोहब्बत की गली से
क्या बात है आवाज़ क्यूँ भर्राई बहुत है

- Akhilesh Tiwari

Miscellaneous Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhilesh Tiwari

As you were reading Shayari by Akhilesh Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Akhilesh Tiwari

Similar Moods

As you were reading Miscellaneous Shayari