saaz taiyaar kar raha hooñ main | साज़ तैयार कर रहा हूँ मैं

  - Ali Zaryoun

साज़ तैयार कर रहा हूँ मैं
और खबरदार कर रहा हूँ मैं

तुमको शायद बुरा लगे, लेकिन
देख के प्यार कर रहा हूँ मैं

हाँ! नहीं चाहिए ये ताज और तख़्त
साफ़ इनकार कर रहा हूँ मैं

कोई जाकर उसे बता तो दे
जिसका किरदार कर रहा हूँ मैं

आज से, ख़ुद को तेरी हालत से
दस्तबरदार कर रहा हूँ मैं

दो जहाँ मुझको मिल रहे हैं, मगर
तुझ पर इसरार कर रहा हूँ मैं

  - Ali Zaryoun

Taj Mahal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ali Zaryoun

As you were reading Shayari by Ali Zaryoun

Similar Writers

our suggestion based on Ali Zaryoun

Similar Moods

As you were reading Taj Mahal Shayari Shayari