बाज़ ख़त पुर-असर भी होते हैं

नामा-बर चारा-गर भी होते हैं

हुस्न की दिलकशी पे नाज़ न कर
आइने बद-नज़र भी होते हैं

तुम हुए हम-सफ़र तो ये जाना
रास्ते मुख़्तसर भी होते हैं

जान देने में सर-बुलंदी है
प्यार का मोल सर भी होते हैं

इक हमीं मुंतज़िर नहीं 'आलोक'
मुंतज़िर बाम-ओ-दर भी होते हैं

— Alok Yadav

More by Alok Yadav

Other ghazal from the same pen

See all from Alok Yadav →

Kamar Shayari

Shers of kamar.

All Kamar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling