है ये चाँद चेहरा सितारा है चेहरा

तेरा रौशनी सा नज़ारा है चेहरा

सुकूँ धड़कनों को सुकूँ है नज़र को
दिवानों के दिल का सहारा है चेहरा

जो देखूँ तो हो जाऊँ मदहोश मैं तो
बताऊँ मैं क्या कितना प्यारा है चेहरा

कभी गुल सा तितली सा बू-ए-चमन सा
इनायत ये सारे का सारा है चेहरा

वो लैला का क्या हो वो क्या हीर का हो
के जितना पुर अफ़शाँ तुम्हारा है चेहरा

क़लम शा'इरी से न ख़ाली हो गोया
के जब तक मुयस्सर दुलारा है चेहरा

हमें वक़्त दीजे के कुछ साँस आए
हमारा तो तेरा गुज़ारा है चेहरा

— Ananya Rai Parashar

More by Ananya Rai Parashar

Other ghazal from the same pen

See all from Ananya Rai Parashar →

DP Shayari

Shers of dp.

All DP Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling