तुम्हारी याद दीमक हो गई है

कि बर्बादी की दस्तक हो गई है

हुआ जाता है दिल मजरूह मेरा
तेरी हर बात नावक हो गई है

हर इक इंसान इस पे चल रहा है
बुराई एक मस्लक हो गई है

मैं हरगिज़ कह नहीं पाऊँगा उस से
मोहब्बत मुझ को बेशक हो गई है

बिकेगा इश्क़ 'जस्सर' कौड़ियों में
कि दुनिया इस की गाहक हो गई है

— Avtar Singh Jasser

More by Avtar Singh Jasser

Other ghazal from the same pen

See all from Avtar Singh Jasser →

Yaad Shayari

Shers of yaad.

All Yaad Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling