हुआ न हम सेे जब जब्त तो चले आए

कहे गए जब कमबख्त तो चले आए

मोम सा बदन था उस दिलकशी का
दिल था पर बहुत सख्त तो चले आए

परिंदों का मन लगा था बयाबान में
सूखे जो सभी दरख़्त तो चले आए

बुरे हालात में हम ने साथ दिया उन का
आया जो अच्छा वक़्त तो चले आए

ऐसा न था कि जंग थी मुहब्बत पर,
खाई हम ने जब शिकस्त तो चले आए

— Om Shukla

More by Om Shukla

Other ghazal from the same pen

See all from Om Shukla →

Dushmani Shayari

Shers of dushmani.

All Dushmani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling