ग़ैरत-ए-महर रश्क-ए-माह हो तुम

ख़ूब-सूरत हो बादशाह हो तुम

जिस ने देखा तुम्हें वो मर ही गया
हुस्न से तेग़-ए-बे-पनाह हो तुम

क्यूँ-कर आँखें न हम को दिखलाओ
कैसे ख़ुश-चश्म ख़ुश-निगाह हो तुम

हुस्न में आप के है शान-ए-ख़ुदा इश्क़-बाज़ों के सज्दा-गाह हो तुम

हर लिबास आप को है ज़ेबिंदा
जामा-ज़ेबों के बादशाह हो तुम

फ़ौक़ है सारे ख़ुश-जमालों पर
वो सितारे जो हैं तो माह हो तुम

हम से पर्दा वही हिजाब का है
कूचा-गर्दों से रू-बराह हो तुम

क्यूँ मोहब्बत बढ़ाई थी तुम से
हम गुनाहगार बे-गुनाह हो तुम

जो कि हक़्क़-ए-वफ़ा बजा लाए
शाहिद अल्लाह है गवाह हो तुम

है तुम्हारा ख़याल पेश-ए-नज़र
जिस तरफ़ जाएँ सद्द-ए-राह हो तुम

दोनों बंदे उसी के हैं 'आतिश'
ख़्वाह हम उस में होवें ख़्वाह हो तुम

— Haidar Ali Aatish

More by Haidar Ali Aatish

Other ghazal from the same pen

See all from Haidar Ali Aatish →

Aag Shayari Collection

Shers of aag shayari collection.

All Aag Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling